“परम्परागत महाशिवरात्रि पर्व पर मेले की आवश्यक तैयारियों को लेकर हुई बैठक”

गंगरार
चंद्र प्रकाश बिलवाल

सारणेश्वर महादेव प्रबंध कारिणि समिति की बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को मौनी अमावस्या के उपलक्ष में मंदिर परिसर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर परंपरागत रूप से भव्य मेला आयोजन बाबत कार्यकारिणी एवं आम सभा की बैठक आयोजित की गई। ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए पूर्व की बैठक में लिए गए प्रस्ताव का सर्व समिति से अनुमोदन करा दिनांक 15 फरवरी 26से 18 फरवरी 26 तक परम्परागत चार दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व पर मेला उत्साह व धूमधाम से मनाये जाने का प्रस्ताव रखने पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि मेले में अंचल की विभिन्न भजन मंडलियों के भजन गायकों द्वारा भजन संध्या मे भजनों की प्रस्तुतियां, कवि सम्मेलन, आर्केस्ट्रा प्रोगाम व स्थानीय नगर के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम भगवान शिव की बारात का नगर भ्रमण कराये जाने साथ ही मेला परिसर की आवश्यक साफ सफाई, मंदिर परिसर का रंग रोगन, आकर्षक विद्युत साज सज्जा कराने के सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिए गए । इधर मौनी अमावस्या के उपलक्ष मे ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा सारणेश्वर महादेव की विशेष पूजा अर्चना कर खीर का भोग लगा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बैठक में मुख्य संरक्षक अशोक पोरवाल, संरक्षक लक्ष्मी लाल नोग्या, संरक्षक राधेश्याम बालोटिया, ग्राम पंचायत प्रशासक कन्हैयालाल जीनगर, गोवलिया ग्राम पंचायत के प्रशासक सुखराज सालवी, प्रदोष भजन जागरण समिति के मधुसूदन शर्मा पंचारिया, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष डॉ विष्णु व्यास, विधायक प्रतिनिधि गोपाल शर्मा, महामंत्री महावीर शर्मा, मोनिष शर्मा, रतन लाल सरेकू,राजेश काखानी, अनिल व्यास, दिलिप व्यास,दिलीप पंचोली,संपत गिरी गोस्वामी, रवि पुरोहित, धर्म नारायण शर्मा, शंकरलाल बरतरिया, मनोहर सिंह राव, मुकेश कुमार खटीक, संतोष बालोटिया, मुकेश शर्मा, गोपाल गाडरी, बब्लेश भट्ट, हर्षवर्धन काखानी, भैरूलाल शर्मा, शिवलाल सुथार ,सोहनलाल पुर्बिया सुनील बरिया, मांगीलाल माली, गौरव शर्मा , रमेश नायक, रतनलाल नोग्या, मोहनलाल सरेकू, महेश सनाढ्य, राम प्रसाद ,मनीष पांडे, संजय सोनी, गणेश लाल नोग्या, भेरूलाल खटीक, रामलाल गाडरी, सहित कई श्रद्धालु व कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *