डूंगला। डूंगला थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में बड़ीसादड़ी वृताधिकारी देशराज मौजूद रहे। उन्होंने सभी से प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
सदस्यों ने बताया, स्टाफ की कमी से कस्बे की व्यवस्था बिगड़ रही है। मुख्य चौराहे पर रोजाना जाम लगता है।
इस पर वृताधिकारी देशराज ने कहा, हमने यह बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी है। जल्द समाधान होगा। थानाधिकारी अमृतलाल मीणा ने सभी से कहा, अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखें। आपसी भाईचारा और सौहार्द जरूरी है।
बैठक में पूर्व प्रधान कनकमल दक, पूर्व उप प्रधान किशनलाल अहीर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उत्सव कुमार भाणावत, पूर्व उप सरपंच विजय सिंह गांग, उंकार लाल व्यास, अर्जुन लाल पुष्करणा, प्रकाश जाट, राजू शाह सहित सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।
डूंगला से प्रवीण कुमार मेहता की रिपोर्ट
