Rajasthan Police पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन

पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशन में एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना था।

कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान लगातार तनाव और व्यस्तता के कारण पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए I Am Yoga Studio Udaipur एवं प्रयास – ए रिवोल्यूशन एनजीओ के योगाचार्य ध्रुविल वाया, वंशिका जायसवाल और प्रियंशी आचार्य द्वारा विशेष सत्र आयोजित किया गया।

कार्यशाला में योग, प्राणायाम, विभिन्न आसनों, ध्यान और व्यवहारिक वेलनेस से संबंधित अभ्यास कराए गए। यह विशेष कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *