राजसमंद जिले के नाथद्वारा से गोविंद त्रिपाठी की रिपोर्ट
आध्यात्मिक वक्ता व प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा ने शुक्रवार को नाथद्वारा पहुँच कर श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए ।
धार्मिक वक्ता व यूथ आइकॉन चित्रलेखा जी अपने पति माधव तिवारी के साथ सुबह करीब 11 बजे नाथद्वारा पहुँची ओर प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग आरती के दर्शन किए, जिसके बाद मंदिर परंपरा अनुसार बैठकजी में अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने उपरना रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रशाद भेंट कर उनका समाधान किया, इस दौरान सहायक अधिकारी, तिलकायत सचिव, जमादार सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे ।

देवी चित्रलेखा ने कहा कि आज श्रीजी के दर्शन कर बहुत आंनद आया ओर श्रीजी से यही प्रार्थना की है कि बार बार यहां आने का अवसर मिले और ठाकुरजी के दर्शन प्राप्त हों, उन्होंने सुगम दर्शन व्यवस्था और मंदिर प्रशासन की भी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
दर्शनोपरांत चित्रलेखा जी फ़ियावड़ी के लिए प्रस्थान कर गई, वे फ़ियावड़ी में मंगरी श्याम भैरवनाथ मंदिर प्राणप्रतिष्ठा में भागवत कथा के आयोजन में सम्मिलित होने राजसमंद पहुँची थी ।
















