अलवर शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने अवैध पटाखों की बिक्री के लिए भण्डारण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चार लाख कीमत के पटाखे जब्त किये है।
पुलिस अधीक्षक अलवर सुधीर चौधरी ने बताया कि जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर अवैध रूप से पटाखों के भंडारण, संग्रहण एवं निर्माण की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बिक्री अभियान में कांबले शरण गोपीनाथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अलवर व अंगद शर्मा वृत्ताधिकारी, वृत्त उत्तर शहर अलवर के निकटतम सुपरविजन मे चन्द्रशेखर शर्मा थानाधिकारी पुलिस थाना शिवाजी पार्क अलवर के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन कर बिना लाईसेन्स के अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वाले के विरूद्व दादू किराना स्टोर की दुकान शिव कॉलोनी रॉयल इन्फिल्ड शोरूम के पास तिजारा रोड में कार्यवाही करते आरोपी प्रवीण कुमावत उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चार लाख से अधिक कीमत के पटाखों को जब्त किया है।
अवैध पटाखा भंडारण करने का आरोपी गिरफ्तार,लाखों के पटाखे जब्त
















