धाकड़ ने विधायक ने केन्द्रिय मंत्राी से वार्ता कर की किसानों को राहत दिलवाने की मांग

गंगरार। क्षेत्राीय विधायक डाॅ. सुरेश् धाकड़ ने जयपुर में केंद्रीय कृषि मंत्राी शिवराज सिंह चैहान से मुलाकात कर किसानों को पूर्व में खराब हई फसलों पर बीमा कंपनियों द्वारा शीघ्र बीमा राशि दिलाए जाने की मांग की। जानकारी देते हुए भाजपा विधानसभा मिडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि विधायक डाॅ. धाकड़ ने वार्ता कर किसानों की परेशानी से अवगत कराते हुए अनुरोध किया गया कि प्रभावित किसानों को समय पर राहत प्रदान की जानी अति आवश्यक हैं। केंद्रीय कृषि मंत्राी शिवराज सिंह चैहान ने विषय को गंभीरता से लेते हुए बीमा कंपनियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द बीमा राशि दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इस दौरान धाकड़ ने कंन्द्रिय मंत्राी चैहान को जोगणिया माता मन्दिर आने का न्यौता दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *