बेगूं में महाशिवरात्रि पर रविवार को दोपहर 12 बजे भगवान नीलकंठ महादेव की शाही सवारी का जुलूस धूमधाम से निकला

चित्तौड़गढ़: बेगूं में महाशिवरात्रि पर रविवार को दोपहर 12 बजे भगवान नीलकंठ महादेव की शाही सवारी का जुलूस धूमधाम से निकला। रथ-पालकी, बैण्ड बाजों, डीजे ओर ढोल के साथ नगर के मुख्य मार्गो से निकले जुलूस का तोपों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसी के साथ नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर पर 3 दिवसीय मेला भी शुरू हो गया ।इस दौरान एसडीएम अंकित सामरिया, डीएसपी अंजलि सिंह, नायब तहसीलदार विष्णु लाल यादव, थानाधिकारी कमलचंद मीणा सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *