विराटनगर( जिला कोटपूतली बहरोड) न्यूज़ रिपोर्ट मामराज मीणा
बानसूर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महनपुर निवासी कुमार अंकेश को न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इस नियुक्ति से क्षेत्रीय पत्रकारों में खुशी का माहौल है। पत्रकार कुमार अंकेश समाज सेवा कार्यों में सक्रिय रहते है। उनके योगदान को देखते हुए न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा एवं राष्ट्रीय ग्रामीण अध्यक्ष जगदीश मीणा ने उन्हें बानसूर तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया।इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महामंत्री देवी लाल बेरवा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।तहसील अध्यक्ष बनने पर ग्रामीण व पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
















