ग्राम रघुनाथपुरा में कई वर्षो से पूरानी मांग रघुनाथपुरा पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत नहीं करने से ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी

विराटनगर( जिला कोटपूतली बहरोड) न्यूज़ रिपोर्ट मामराज मीणा

कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुरा अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष एड.दिनेश कुमार अग्रवाल ने राजस्थान बजट 2026 को निराशाजनक व दिशाहीन बताते हुये कहा कि बजट में केवल आकंड़ां की बाजीगरी है। ग्राम रघुनाथपुरा में कई वर्षो से पूरानी मांग रघुनाथपुरा पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत नहीं करने से ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई हैं। बजट में कोटपूतली-बहरोड़ जिले को कुछ नहीं दिया गया हैं। युवाओं व किसानों के लिये भी विशेष घोषणा नहीं की गई हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में भी कोई विशेष कार्य की घोषणा नहीं की गई, सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं बढ़ाई गई जिससे सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को भी निराशा हाथ लगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *