ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना देवगढ़ की कार्यवाही स्वीफ्ट कार में स्कीम बना कर परिवहन की जा रही 773 ग्राम ब्राउनशुगर जब्त 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जीला -प्रतापगढ
तहसील-छोटीसादडी
रिपोटर -प्रहलाद जणवा

ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना देवगढ़ की कार्यवाही स्वीफ्ट कार में स्कीम बना कर परिवहन की जा रही 773 ग्राम ब्राउनशुगर जब्त 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार को किया जब्त जब्तशुदा ब्राउनशुगर की अनुमानित कीमत करीबन 01 करोड 54 लाख 60 हजार रूपये

पुलिस थाना देवराद्द

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ बी. आदित्य के निर्देशन में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गजेद्रसिंह जोधा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं नानालाल सालवी पुलिस उप अधीक्षक वृत्त धरियावद के मार्गदर्शन में नगजीराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना थाना देवगढ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्वीफ्ट कार में स्कीम बनाकर परिवहन की जा रही 773 ग्राम ब्राउनशुगर जब्त कर 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया।

घटना विवरणः- दिनांक 13.02.2026 को थानाधिकारी श्री नगजीराम मय जाप्ता द्वारा दौराने नाकाबन्दी

प्रतापगढ़ की तरफ से एक स्वीफ्ट कार नम्बर आरजे 27 सीई 4636 आयी जो संदिग्ध होने से पुलिस जाप्ते द्वारा हाथ का ईशारा देकर कार को रोड़ के साईड में रूकवायी तो पुलिस टीम को देखकर कार चालक व खलासी सीट पर बैठे व्यक्ति एक दुसरे की तरफ देखते हुऐ घबराने लगे। पुलिस टीम द्वारा कार चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम राधेश्याम उर्फ राजु पिता कन्हैयालाल नाई उम्र 38 साल निवासी कोटड़ी पुलिस थाना कोटड़ी जिला प्रतापगढ व चालक के पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कारूलाल पिता रामलाल जाति गायरी उम्र 45 साल निवासी कोटडी पुलिस थाना कोटडी जिला प्रतापगढ का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा स्वीफ्ट कार की तलाशी ली तो चालक व परिचालक की सीट के बीच मे बने गियर बॉक्स के नीचे बनी स्कीम के अन्दर दो प्लास्टिक की थैली दिखाई दी। जिनके अंदर कुल 773 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर होना पाया गया। उक्त ब्राउनशुगर को अपने कब्जे मे रख परिवहन करने के बारे में हर दोनो से कोई वैध अनुज्ञा पत्र व लाईसेंस बाबत पुछा तो नही होना बताया। राधेश्याम उर्फ राजू नाई व कारूलाल गायरी से ब्राउनशूगर कहां से लाने व कहां ले जाने बाबत पुछा तो हर दोनो ने उक्त ब्राउनशुगर आमीर खान उर्फ दुल्हा भाई पिता खान बहादुर खान पठान निवासी रंगरेज गली अरनोद हाल मुकाम नई आबादी कोटडी द्वारा अपने निर्माणाधीन मकान के बाहर कोटडी में उसकी क्रेटा कार से निकाल कर देना बताया व दुल्हा भाई के बताये अनुसार उदयपुर के पास 6 लाईन हाईवे
: रोड पर अपने आदमी को ले जाकर देना बताया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा 773 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर को जब्त कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाकर अवैध ब्राउनशुगर परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार को जब्त किया गया। थाना देवगढ पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. राधेश्याम उर्फ राजु पिता कन्हैयालाल नाई उम्र 38 साल निवासी कोटड़ी पुलिस थाना कोटड़ी जिला प्रतापगढ
  2. कारूलाल पिता रामलाल जाति गायरी उम्र 45 साल निवासी कोटडी पुलिस थाना कोटडी जिला प्रतापगढ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *