पावन धाम में महाशिवरात्रि पर महाभिषेक शिव जी के साथ नवग्रहों का भी पूजन।

विराटनगर न्यूज़ रिपोर्ट मामराज मीणा

विराटनगर नगर पालिका क्षेत्र स्थित पांडवेश्वर महादेव शिव मंदिर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत आज श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण किए । इस बार महोत्सव में 1111 नर्मदेश्वर शिवलिंग के साथ ग्यारह हजार पार्थिव शिवलिंग का भी पूजन, अभिषेक एवं अर्चन होगा। श्री पंचखण्ड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी सोमेन्द्र जी महाराज के मार्गदर्शन में इन पार्थिव शिवलिंगों की पूजा-अर्चना की जाएगी, साथ ही नवग्रहों का भी पूजन, अर्चन होगा। विशेष पूजा अर्चना के साथ ही ये शिवलिंग व रूद्राक्ष की माला उन श्रद्वालुओं को वितरित की जाएगी जो पूजा में सम्मिलित हो रहे हैं। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को होने वाली महाशिवरात्रि को इस बार तीन दिन के महोत्सव के रूप में आज एकादशी के साथ ही मनाया जा रहा है।
महोत्सव के दौरान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और महेश्वर धाम से लाए गए नर्मदेश्वर शिवलिंग का आज से तीन दिन तक पांडवेश्वर महादेव के साथ अभिषेक और पूजा-अर्चना प्रारंभ की गई। इस अवसर पर नर्मदा, महाकुंभ और ऋषिकेश के पवित्र जल से अभिषेक किया गया। नेपाल से लाए गए रुद्राक्ष का भी पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया गया जो तीन दिन तक चलेगा। पावन धाम के सचिव प्रतिक शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं को नर्मदेश्वर शिवलिंग और रुद्राक्ष भेंट में दिए जाएंगे। जो भक्त अभिषेक में शामिल होंगे, उन्हें यह पवित्र भेंट दी जाएगी। आचार्य स्वामी सोमेन्द्र महाराज ने बताया कि भगवान शिव सभी ग्रहों के अधिपति हैं, इसलिए शिवरात्रि पर उनका भी पूजन अभिषेक किया जा रहा है।नर्मदा नदी के प्रवाह में मिलने वाला हर कंकर को शिव के रूप में पूजा जाता है और इसे बिना प्राण प्रतिष्ठा के भी पूजा जा सकता है।

श्री पंचखंड पीठाधीश्वर
आचार्य स्वामी सोमेन्द्र महाराज ने कहा कि सिर्फ पावनधाम में ही ऐसा आयोजन किया जाता है, जिसमें इतने बड़े पैमाने पर नर्मदेश्वर शिवलिंग और पार्थिव शिवलिंग का पवित्र जल से अभिषेक होता है। इस बार कई शुभ योगों के संयोग से यह महाशिवरात्रि भक्तों के लिए बेहद खास मानी जा रही है। महोत्सव में भक्ति, आध्यात्मिक अनुभव और उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। श्रद्धालु इस अवसर पर पवित्र जल से अभिषेक कर भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में आने वाले श्रद्वालु पांडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर मंदिर समिति द्वारा विशेष फलाहार प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *