अगले साल तक शाहपुरा को मिलेगा शुद्ध पेयजल व सीवरेज

विराटनगर जयपुर न्यूज़ रिपोर्ट मामराज मीणा

शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक मनीष यादव ने विधानसभा में शाहपुरा, मनोहरपुर और खेजरोली में सीवरेज परियोजना स्थापित करने की जोरदार मांग उठाई। जिस पर अगले साल तक शाहपुरा में जलदाय विभाग ने 135 LPCD पेयजल उपलब्ध कराने की दी अंडरटेकिंग व सीवरेज उपलब्ध करवाने का आश्वासन।
विधायक यादव ने स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह से सवाल करते हुए पूछा कि इन क्षेत्रों में सीवरेज सुविधा कब तक शुरू की जाएगी।मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जवाब में कहा कि शाहपुरा में वर्तमान में पेयजल उपलब्धता 135 LPCD से कम है।इसलिए अभी सीवरेज परियोजना स्वीकृत नहीं की जा सकती।इस पर विधायक मनीष यादव ने कहा कि शाहपुरा नगरपालिका से नगर परिषद बनने के बाद क्षेत्र और आबादी दोनों में विस्तार हुआ है। जनगणना 2011 के अनुसार आबादी 82,310 थी, जो अब बढ़कर लगभग 1.25 लाख से अधिक हो चुकी है। साथ ही शाहपुरा को मुख्यमंत्री शहरी जल जीवन मिशन में शामिल किया जा चुका है, जिससे भविष्य में 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिप्रतिदिन से अधिक पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित होगी साथ ही शाहपुरा की भौगोलिक संरचनाओं के हिसाब से सीवरेज परियोजना आवश्यक है।
जिस पर मंत्री ने आश्वस्त किया कि शाहपुरा क्षेत्र में जलदाय विभाग ने मुझे अंडरटेकिंग दी है कि अगले साल तक शाहपुरा में पेयजल आपूर्ति 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन तक पहुंचा देगा। इसके बाद अगले साल सीवरेज परियोजना स्थापित कर दी जाएगी।
विधायक ने मनोहरपुर और खेजरौली के संबंध में भी प्रश्न उठाया, जिस पर मंत्री ने आवश्यक मानक पूर्ण होने पर सीवरेज सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *