जीला -प्रतापगढ
तहसील-छोटीसादडी
रिपोटर-प्रहलाद जणवा
स्थानीय हरीश आंजना राजकीय उच्च बालिका विद्यालय में छात्राओं को “झिझक छोड़ो चुप्पी तोड़ो” वह महावीर इंटरनेशनल के गरिमा प्रोजेक्ट के तहत छात्राओं को 101 सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन 7 के डिप्टी डायरेक्टर कांतिलाल दक व पूर्व गवर्निग कांसिल सदस्य अमृतलाल बंडी नें की
रीजन 7 के डिप्टी डायरेक्टर नें महावीर इंटरनेशनल के पीडि़त मानव सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी जिसमें नेत्रदान व, मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी, व पूर्व गवर्निंग काउंसिल सदस्य अमृतलाल बंडी नें स्वास्थ्य के प्रती जागरूक होना चाहिए स्वच्छता के प्रति सजग रहना चाहिए इस हेतु छात्राओं को जानकारी दी गई,
स्वर्ण नगरी वीरा केंद्र की अध्यक्ष पूजा लासोड ने छात्राओं को बताया की शरीर की किसी भी प्रकार की समस्या हो तो छुपानी नहीं चाहिए, अपने माता पिता और डॉक्टर से स्वास्थ्य के बारे में खुल कर बात करनी चाहिए बालिकाओं को संक्रमण से कैसे सुरक्षित रहने के उपाय के बारे में जानकारी दी गयी, इस अवसर पर हरीश अंजना बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य सरस्वती साहू व स्टॉफ द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत किया गया साथ ही स्वर्ण नगरी वीरा केंद्र की उपाध्यक्ष लीला बंडी,रीना दक,कोषाध्यक्ष अंजू लसोड,सीमा जोशी, संगीता गोदावत नें उपस्थित होकर सेवा दी
















