चित्तौडगढ
रिपोर्ट-प्रवीण दवे
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी 2026 को चित्तौड़गढ़ में श्री मुबारिक ख़ान, चित्तौड़गढ़ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति (CWECSS) के जांबाज़ सदस्य को उनके वन्यजीव संरक्षण, प्रकृति रक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता में असाधारण योगदान के लिए जिला कलेक्टर श्री आलोक रंजन जी ने सम्मानित किया – समारोह में श्री गौतम डक, श्री सी.पी. जोशी एवं श्री चंद्रभान आक्या उपस्थित रहे; खास धन्यवाद DFO राहुल जांझरिया जी एवं फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को उनके सहयोग के लिए! सांप-अजगर रेस्क्यू से जागरूकता अभियानों तक, मुबारिक जी की निडरता हजारों जानें बचा चुकी है, जबकि CWECSS के ‘हरि तिरंगा’ अभियान से चित्तौड़गढ़ हरा-भरा बनेगा – कलेक्टर जी बोले, “ऐसे योद्धा गणतंत्र की ताकत हैं!”
















