ब्यूरो चीफ/परमसुख सैनी
लोकेशन – भरतपुर
भरतपुर – कर्नाटक के बेंगलुरु में CRPF द्वारा आयोजित अखिल भारतीय पुलिस टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट (जोन बी पश्चिम) के लिए राजस्थान की 16 सदस्यीय टीम में भरतपुर के एक कांस्टेबल का तेज गेंदबाज के रूप में चयन से भरतपुर जिला पुलिस में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्थान टीम के चयन के लिए राज्यभर से 400 पुलिसकर्मियों ने विभिन्न चरणों की प्रतिस्पर्धा में भाग लिया जिनमे भरतपुर पुलिस लाइन में पदस्थापित कांस्टेबल आकाश सिंह का तेज गेंदबाज के रूप में चयन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के सभी राज्यों की टीम हिस्सा लेंगी।
















