जोधपुर, राजस्थान – जोधपुर रिंग रोड सेक्शन द्वितीय करवड़ से डांगियावास निर्माण में अनियमितताओं और समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन जिला कलेक्टर महोदय, जोधपुर को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि रिंग रोड निर्माण में दोनों साईड सर्विस रोड़ की व्यवस्था नहीं की गयी, जिससे किसानों की खेती में आवाजाही बाधित हो गयी है।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि रिंग रोड क्रौरा करने के धर्माप्त कट/ क्रोसिंग पोइन्ट नहीं दिये गये और रोड़ को दोनो साईड दीवार निकाल देने से आमजन को आवाजाही में बाधा हो रही है। इसके अलावा, रिंग रोड पर निर्मित ओवरब्रिज निर्धारित मानकों अनुसार निर्माण नहीं किये गये और बरसात के पानी निकाली एवं कैचमेंट एरिया में से पानी के बहाव की उचित व्यवस्था नहीं की गयी।
ज्ञापन में मांग की गयी कि रिंग रोड निर्माण में अनियमितताओं की उच्च स्तरीय कमेटी घटित कर जांच करवाई जाये और किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाये। इसके अलावा, रिंग रोड़ के 5-7 किलोमीटर दायरे में आने वाले गाँवों के नागरिको का टोल मुक्त किया जाये।
ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय, जोधपुर, श्रीमान उपखण्ड अधिकारी महोदय, जोधपुर (उत्तर), श्रीमान उपखण्ड अधिकारी महोदय, जोधपुर (दक्षिण) और परियोजना निदेशक भा.रा.प्रा. इकाई जोधपुर के प्रतिनिधि शामिल थे।
















