छोटी सादड़ी महावीर इंटरनेशनल केंद्र छोटी सादड़ी के सौजन्य से एवं गोमाबाई नेत्रालय नीमच द्वारा 57 वा मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारो बसपण नेत्र चिकित्सा एवं 26 वा दंत जांच चिकित्सा शिविर सफलता पूर्वक गीता टावर नीमच रोड गीता टावर छोटी सादड़ी पर संपन्न हुआ शिविर में कुल 131 नेत्र रोगियों की जांच की गई जिसमें 70 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए रोगियों को बस द्वारा ऑपरेशन के लिए नीमच भेजा गया इसके साथ ही 20 रोगी को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया एवं 15 रोगियों को दवाई का वितरण किया गया बिश्नोई डेंटल केयर द्वारा द्वारा 51 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई महावीर इंटरनेशनल केंद्र के अध्यक्ष कैलाश गिरी गोस्वामी ने बताया कि इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल गोमा बाई नेत्रालय की टीम एवं बिश्नोई डेंटल केयर की टीम का ऊपरना उड़ा कर स्वागत किया गया
पुर्व गवर्निंग काउंसिल सदस्य अमृत लाल बंडी ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा किया जाए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया कार्यक्रम में रीजन 7 के डिप्टी डायरेक्टर कांतिलाल दक में संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी
इस अवसर पर नेत्रालय के डॉक्टर चंदा चावला डॉ टीना धाकड़ डॉ किट्टू जाटव एवं डेंटल केयर से डॉक्टर दीपा डॉक्टर रोशन डॉक्टर कौशल ने अपनी सेवाएं दी महावीर इंटरनेशनल के डिप्टी डायरेक्टर कांतिलाल दक केंद्र अध्यक्ष कैलाश गिरि गोस्वामी केंद्र सचिव लोकेश जायसवाल केंद्र कोषाध्यक्ष सौभाग्य मेहता अमृत लाल बंडी श्याम गिरी गोस्वामी अशोक नागोरी सुरेश कुमार जिंदल जसवंत कासमा अरविंद नाहर लोकेश रेगर अविनाश गोड ने पूरे समय उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दी
















