परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के साथ 1971 की लड़ाई में शामिल थे सगत सिंह

लोकेशन
जोधपुर राजस्थान

रिपोर्ट
दिनेश गोयल

भारतीय सेना में जनरल सगत सिंह का नाम तो सब जानते है जिन्होंने अपने रण कौशल से गोवा को पुर्तगालियों से मुक्त करवाया, 1971 में पश्चिम पाकिस्तान में प्रवेश कर पाक सेना को घुटनों पर लेकर आए थे। लेकिन इसी समय एक और सगत सिंह थे जिन्होंने भी अपना जबरदस्त शौर्य दिखाते हुए देश के लिए वीरगति को प्राप्त हो गए। यह सगत सिंह थे जोधपुर के शेरगढ़ के बेलवा के रहने वाले और पूना हॉर्स रेजिमेंट के टैंक प्रशिक्षक , जो रेजिमेंट की बैक बोन माने जाते थे। उन्होंने ही जम्मू कश्मीर और पंजाब से लगते बसंतर की लड़ाई में परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का साथ दिया था। हाल ही में आई मूवी 21 में दोनों की वीरता दिखाई है। 1971 इस लड़ाई में दोनों ही शहीद हुए थे। सगत सिंह का योगदान सिर्फ कागजों में था जो अब सामने आया है। गुरुवार को जोधपुर में भाजपा के देहात उत्तर की जिला उपाध्यक्ष जसवंत सिंह द्वारा मूवी का विशेष शो आयोजित किया गया। जिसमें सगत सिंह के पुत्र सुमेर सिंह और भाई चैन सिंह और परिवार के सदस्य और शेरगढ़ के गौरव सैनिक मौजूद रहे। उनका सम्मान भी किया गया। जसवंत सिंह इंदा ने बताया कि फिल्म में सगत सिंह जी इंदा और परमवीर चक्र अरुण खेत्रपाल की वीरता दिखाई गई है जो पहली बार सामने आई है। हमने फिल्म निर्माता को पत्र लिखा है कि वो उनका नाम सगत सिंह राठौड़ की जगह इंदा करें जिससे माटी के सपूत की सही पहचान बन सकेगी। इंदा ने बताया कि फिल्म की शुरुआत में ही सगत सिंह जी सहित खेत्रपाल के अन्य सहयोगियों के बारे में बताया गया है।

1971 की लड़ाई से पहले अरुण खेत्रपाल भारतीय सेना में शामिल हुए थे। उन्हें भारतीय सेना की एक प्रतिष्ठित बख्तरबंद पूना हॉर्स रेजिमेंट में पोस्टिंग मिली थी। लेकिन ट्रेनिंग पूरी होने से पहले उन्हें मोर्चे पर भेज दिया गया। इस रेजिमेंट में टैंक ऑपरेटर और ट्रेनर के रूप में सगत सिंह इंदा तैनात थे। सगत सिंह के पास ही हर नए रंगरूट को तैयार करने का जिम्माथा। अरुण खेत्रपाल ने सगत सिंह की देखरेख में ही ट्रेनिंग पूरी की और उसके बाद वह दिन आया जब दोनों युद्ध के मैदान में थे। सगत सिंह ट्रूप लीडर थे, सामने पाकिस्तान के भारी टैंक जिनका मुकाबला किया। दोनों की वीर गति को प्राप्त हो गए। खेत्रपाल को उत्कृष्ट बहादुरी दिखाने के लिए परमवीर चक्र से नवाजा गया था जब उनकी उम्र सिर्फ 21 वर्ष थी। सगत सिंह इंदा को वीरता मेडल से नवाजा गए थे।

जोधपुर में रखा विशेष शो, परिजन हुए शामिल

शेरगढ़ के बेलवा निवासी इंदावटी सपूत सगत सिंह के लिए भाजपा नेता जसवंत सिंह इंदा ने इक्कीस मूवी का गुरुवार को विशेष कर रखा गया जिसमें सगत सिंह के पुत्र सुमेर सिंह और परिजन शामिल हुए इसके अलावा क्षेत्र के कई भूतपूर्व सैनिक भी इस फिल्म को देखने के लिए पहुंचे। जसवंत सिंह ने बताया कि 21 मूवी में सगत सिंह की भूमिका अभिनेता सिकंदर खेर निभाई है जो पूरे समय परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के साथ नजर आते हैं। लड़ाई में उनके आगे रहते हैं। शो से पहले लड़ाई में खेत्रपाल के टैंक को चलाने वाले प्रयाग सिंह के परिजनों सहित पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *