पिथलवडी कला में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न: आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर हुई चर्चा

जीला -प्रतापगढ
तहसील- छोटीसादडी
रिपोटर-प्रहलाद जणवा

छोटी सादड़ी। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर आज छोटी सादड़ी क्षेत्र के पश्चिम मण्डल की ग्राम पंचायत पिथलवडी कला में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
संगठन और जन कल्याण पर जोर:
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही पार्टी की असली शक्ति है। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प को दोहराया गया। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई ताकि धरातल पर पार्टी की सक्रियता और अधिक प्रभावी हो सके।
बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष वर्दी चंद धाकड़, मंडल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, पूर्व जिला परिषद सदस्य नाथूलाल मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष असलम शेख एवं हरिपुरा सरपंच मदन मीणा सहित भाजपा परिवार के कई प्रमुख कार्यकर्ता और वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
बैठक का समापन ‘संगठन शक्ति’ और ‘विजय संकल्प’ के नारों के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *