बिनोता खाकल देव कमेटी के दान पात्र व अन्य स्त्रोत से180957 रू प्राप्त हुऐ

पप्पु देतवाल निंबाहेड़ा

निम्बाहेडा़ उपखंड के बिनोता कस्बे के प्रसिद्ध खाकल देव मंदिर का मासिक दान पात्र खाकल देव विकास समिति के अध्यक्ष गजराज सिंह शक्तावत की उपस्थिति में रविवार अमावस्या तिथि को खोला गया। कमेटी के सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे बाद मंदिर के पुजारी द्वारा सभी प्रतिमाओं का श्रृंगार के सामूहिक आर्टिबकी गए आरती के दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे आरती के पश्चात दान पत्र से राशि निकाली गई कार्यकारिणी के सदस्यों एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में राशि की गणना की गई कमेटी के सदस्य गोपाल तिवारी डॉक्टर हीरा लाल लुहार ने बताया कि दानपात्र एवं अन्य स्त्रोत से कमेटी को 180957 रुपए नगद प्राप्त हुवे जिसमें 169227 दानपात्र 11730 रुपए धर्मशाला से आय के रूप प्राप्त हुवे साथ ही 108 ग्राम चांदी के आभूषण भी प्राप्त हुवे आय व्यय का हिसाब प्रकाश मुनेत द्वारा प्रस्तुत किया गया
दान पात्र से राशि की गणना के दौरान गजराज सिंह शक्तावत,कोषाध्यक्ष जसवंत डोसी, अनिल शर्मा ,डॉक्टर हीरा लाल लुहार, गोपाल तिवारी ,पन्ना लाल लखारा ,प्रहलाद पाटीदार, श्याम लाल जटिया, कैलाश तेली,हिम्मत सिंह शक्तावत,रतन लाल डांगी दिनेशलखारा,जसवंत सुथार अनिल गुर्जर जसवंत सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे कन्हैया लाल सेन ने मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु की व्यवस्था में सहयोग दिया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *