जिला – चितौड़गढ़
तहसील – डूंगला
खबर लोकेशन – चिकारड़ा
रिपोर्टर – राजमल सोलंकी
चिकारड़ा।प्रभू श्री द्वारिकाधीश एवं श्री पीपाजी मन्दिर संचालक श्री पीपा क्षत्रिय सभा सरदार शहर जिला चूरू परम् हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि गुरूदेव श्री की असीम अनुकम्पा से आगामी अस रविवार, 2026 को श्री पीपा क्षत्रिय समाज सम्मेलन एवं भामाशाह सम्मान सम्मारोह किया जाना प्रस्तावित है । उपरोक्त समारोह में आपश्री की उपस्थित होने की स्वीकृति प्राप्त करने हेतु निवेदन प्रस्तुत है। सभा के नियमानुसार समारोह में उपस्थित स्वजनों का नाम प्रबन्धकारिणी के निर्णय अनुसार उचित सम्बोधन के साथ ग्रेनाईट शिलालेख पर अंकित करवाया जाना है। इसको लेकर पीपा क्षत्रिय सभा अध्यक्ष सरदारशहर अभय कुमार टांक, संरक्षक शोभाकांत पंवार, सलाहकार सीताराम टांक आदि ने उदयपुर संभाग मेवाड़ में पहुंच कर पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज के भामाशाह को सम्मान समारोह में किया आमंत्रित।
















