जिला – चितौड़गढ़
तहसील – डूंगला
खबर लोकेशन – चिकारड़ा
रिपोर्टर – राजमल सोलंकी
चिकारड़ा।गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य मोहनलाल किर की अध्यक्षता में किया गया।आयोजित बैठक में चिकारड़ा पीईईओ क्षेत्र के समस्त निजी एवं सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित संचालकों ने भाग लिया। बैठक में तैयारी को लेकर कई प्रस्ताव सामूहिक रूप से सर्वसम्मति से पारित किए गए। जिसमे कार्यक्रम का आयोजन स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण रहेगा। सभी शिक्षण संस्थाओं का सामूहिक व्यायाम एवं परेड का प्रदर्शन 19 जनवरी से आयोजित स्थल पर होगा। जिसका नेतृत्व शारीरिक शिक्षक अमृतलाल नलवाया,रतनलाल जाट करेंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा में एक-एक कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय का आयोजित होगा
















