जिला -चित्तौड़गढ़
तहसील -रावतभाटा
खबर लोकेशन -रावतभाटा
खबर रिपोर्टर -पवन मेहर
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया।
मीडिया प्रभारी पदमा सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित
कार्यक्रमों की शुरुआत स्थानीय गौशाला से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने गौ माता की पूजा-अर्चना की और उन्हें हरा चारा और दलिया खिलाया।
इसके बाद, उपजिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल और बिस्किट वितरित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया ।
भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य करते आया है।
राजस्थान की भाजपा सरकार को 2 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और क्षेत्र की खुशहाली के लिए मंगल कामना की।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला मंत्री आरती बारेशा,काली बाई मीणा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा,
राजकुमार वधवा ,पूर्व नगर अध्यक्ष मंजू लता जंगम , किसान नेता कमलेंद्र सिंह हाड़ा, महामंत्री कैलाश माहेश्वरी, प्रहलाद जाट ,महिला मोर्चा अध्यक्ष राजू चौधरी, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, आशा व्यास, विनिता अग्रवाल, पूर्व सरपंच कुशाल बारेशा , पार्षद मनीष गिरी, दिनेश सेन, भुवनेश नागर
वसीम, कान्हा राम चारण, पार्षद रेखा लोधा , रंजना पुरोहित, रामेश्वर चौधरी, अविनाश मित्तल, मीना ताई ,विक्रम गोरे , मनोज मेवाड़ा, मनोज मेहरा, प्रेम चौधरी, रोहित चौहान, बाबूलाल नायक, ललित जोशी, बाला गुलाटी, गजेंद्र सिंह जगपुरा आदि मौजूद रहे।
















