गंगरार
चन्द्र प्रकाश बिलवाल
गंगरार के पावन शारणेश्वर महादेव मंदिर में आज आस्था और राजनीति का अनोखा संगम देखने को मिला, जब क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने महादेव के दर्शन कर पूरे क्षेत्र की खुशहाली, शांति और उन्नति की कामना की।
सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी से माहौल भक्तिमय हो गया था। विधायक धाकड़ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गंगरार क्षेत्र के चहुँमुखी विकास की प्रार्थना की।
दर्शन के दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, मंडल स्तर के नेता और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने इसे प्रेरक क्षण बताते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि देवधामों से जुड़ते हैं तो क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मेवाड़ युनिवर्सिटी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने के दौरान गंगरार पहुँचे विधायक धाकड़ ने सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाते हुए भाजपा नेता लक्ष्मीलाल नोग्या की पत्नी के देहावसान पर उनके शोकाकुल परिवार में पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विधायक ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है।
















