जीला-प्रतापगढ
तहसील-छोटीसादडी
रिपोटर-प्रहलाद जणवा
प्रतापगढ़ जिले के सेवना गांव में पैंथर के हमले में घायल हुए ग्रामीणों की कुशलक्षेम जानने के लिए राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा शनिवार को जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ पहुंचे। मंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जानकारी भाजपा जिला सहकोषाध्यक्ष हार्दिक छोरिया ने बताया कि सेवना गांव में पैंथर के हमले में पिता-पुत्र सहित पांच ग्रामीण घायल हो गए थे। सभी घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। घायलों का हाल-चाल जानने के लिए प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा जिला चिकित्सालय पहुंचे और चिकित्सकों को उनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए, इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को पैंथर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के भी निर्देश दिए , गौरतलब है कि ग्रामीण आज सुबह कृषि कार्य और घूमने के लिए निकले थे, तभी पैंथर ने उन पर हमला कर दिया।
घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। मंत्री मीणा ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन को इलाके में सतर्कता बढ़ाने तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
















