बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

रिपोर्ट गौरव कुमार मिश्रा संवाददाता हमीरपुर

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के आदेशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद हमीरपुर में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत श्री दीनदयाल पाल इंटर कॉलेज, कनौटा शीतलपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा दंडात्मक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के विषय में जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया गया।

इस अवसर पर बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की उपयोगिता के बारे में बताते हुए किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट श्री आकिफ अहमद एवं श्री सिद्धार्थ दीक्षित उपस्थित रहे। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *