चित्तौडगढ
रिपोर्ट-प्रवीण दवे
चित्तौड़गढ़, 19 अप्रैल। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला सोमवार को जिले के बेगूं क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू. अ.) रामचंद्र खटीक ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला प्रातः 11:00 बजे कोटा से प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे बेगूं स्थित जोगणिया माता पहुंचेंगे। वे यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे कार्यक्रम उपरांत पुनः कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे
















