नाथद्वारा नगर स्थित पुष्टि मार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर में शुक्रवार को श्रीजी के दर्शन करने प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल पहुँची, उन्होंने प्रभु की मंगल, श्रृंगार व राजभोग झांकी के दर्शन किए राजभोग के दर्शनोपरांत कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय द्वारा मंदिर परंपरा अनुसार इकलाई ओढ़ाकर व श्रीजी का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया ।

इस दौरान तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, समाधानी उमंग मेहता, जमादार विठ्ठल सनाढ्य, कैलाश पालीवाल सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे।
अनुराधा पौडवाल ने कहा कि काफी समय बाद श्रीनाथजी के दर्शन का अवसर मिला और दर्शन कर शांति की अनुभूति हुई है, इस दौरान उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ फोटो भी खिंचवाई।
बता दें कि पौडवाल ने श्रीनाथजी के कई हिंदी व गुजराती भाषा मे भजन गाये है ओर पूर्व में वे कई बार श्रीनाथजी के दर्शन करने आती रही है ।
















