लवाण.लवाण क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में प्रचंड गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने से दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अभी से ही जेठ माह जैसी तपन महसूस होने लगी है, जिससे आमजन खासे परेशान हैं।
गर्मी से बचाव के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। महिलाएं अब बाहर निकलते समय छाते का सहारा ले रही हैं। इसी बीच कस्बे में मानवता और ममता का एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जहां एक मां अपने छोटे बच्चे को आंचल की छांव में ढककर ले जा रही थी, वहीं साथ चल रही दूसरी महिला छाते से दोनों को धूप से बचाने का प्रयास कर रही थी।
तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच यह दृश्य मां की ममता और संघर्ष को बयां करता नजर आया, जो हर हाल में अपने बच्चे को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रही है।
39 डिग्री पार पारा, सड़कों पर सन्नाटा, जेठ जैसी तपन ने बढ़ाई परेशानी
















