जीला-प्रतापगढ
तहसील-छोटीसादडी
रिपोटर-प्रहलाद जणवा
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजना निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आज नोडल विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनोद द्वारा शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य श्याम लाल गायरी ने बताया कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त फर्म कोहिनूर साइकिल प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना द्वारा नोडल विद्यालय को 608 साइकिल प्राप्त हुई।

जिसका आज विधिवत्त वितरण प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष भाजपा श्री मनीष कोठारी जी, व्याख्याता ललित कुमार राबाउमावि अरनोद,प्रभारी श्रीमती नरगिस खान व्याख्याता राउमावि अरनोद,गौतम लाल मीणा ,सरिता बैरागी,हेमलता कुमारी मीणा,भोपाल सिंह उपस्थित रहे । राउमावि हिंगलाट विद्यालय से प्रभारी नाथूलाल मीणा ने 55 साइकिल ,राउमावि साखथली थाना विद्यालय से प्रभारी शम्भूलाल मीणा ने 55 साइकिल, राउमावि नागदी से प्रभारी तरावंती मीणा ने 14 साइकिल, राउमावि फतेहगढ़ से प्रभारी कमलेश कुमार ने 15 साइकिल , राबाउमावि अरनोद से प्रभारी प्रतिभा शर्मा ने 68 साइकिल ,और राउमावि प्रतापपुरा से। प्रभारी ने 39 साइकिल प्राप्त की
















