कौशांबी में पूर्व प्रधान की हत्या के बाद बवाल,सड़क जाम कर परिजनों का प्रदर्शन

कौशांबी। जनपद में पूर्व प्रधान बदाम सिंह की बीती रात गोली मारकर हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आज सुबह शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। काफी मशक्कत के बाद परिजन माने और जाम समाप्त कराया गया, जिसके बाद यातायात फिर से सुचारू रूप से चालू हो सका।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *