गंगरार। उपखंड मुख्यालय पर तालाब की पाल स्थित भेरुनाथ मंदिर प्रांगण में भेरुनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को घट स्थापना के साथ नवरात्रा महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। श्री भेरुनाथ मंदिर के ओसरा पुजारी भगवान लाल बिलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मार्च शुक्रवार को श्री चारभुजा मित्रा मण्डल के तत्वाधान में आयोजन के तहत शुक्रवार को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। आयोजित भजन संध्या में इन्द्रमल नौग्या, रतन टेलर एवं स्थानीय भजन गायक कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुतिया दी जायेगी। वही नवरात्रि महोत्सव के तहत 21 मार्च को भव्य सांस्कृतिक संध्या, 22 मार्च को दोपहर में भव्य स्वर साधना, 24 मार्च को संगीतमयी सुन्दर काण्ड पाठ, 25 मार्च को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, 27 मार्च को एक शाम भैरूनाथ के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। नवरात्रि महोत्सव के तहत खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा डांडिया नाईट का आयोजन भी किया जायेगा। आयोजन के तहत प्रतिदिन सायं 7 बजे भव्य महाआरती का कार्यक्रम होगा। आयोजन के तहत मन्दिर प्रांगण में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई हैं।
नवरात्रि महोत्सव के तहत विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन
















