मोहन बने गंगरार रेगर समाज के अध्यक्ष

गंगरार। उपखण्ड मुख्यालय पर रेगर समाज द्वारा सर्वसम्मति से गंगारर तहसील अध्यक्ष पर मोहन लाल उज्जेणिया को मनोनित किया गया। गुरूवार को श्री बाबाराम देव मन्दिर प्रांगण में आयोजित रेगर समाज की बैठक में सर्वसम्मति से रेगर समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर मोहन लाल उज्जेणिया, उपाध्यक्ष पद पर सुरेश मोहिल, कोषाध्यक्ष पद पर कालुराम मोहिल, सचिव पद पर नारायण लाल कासौटियां, सह सचीव पद पर प्रहलाद मोहिल, सलाहकार मंत्राी गंगा राम मोहिल, मीडिया प्रभारी पद पर शोभा लाल उज्जैनिया, प्रचार मंत्राी पद पर पूरणमल सुकरीया सहित कार्य कारणी सदस्य के रूप में रतन लाल उज्जैनिया, मदन लाल कांसोटिया, रामलाल मोहिल, मदनलाल मोहिल को मनोनित किया गया। कार्यकारिणी क ेगठन के दौरान रेगर समाज के समाजजन उपस्थित थे। नव कार्यकारिणी को समाजजनों द्वारा बधाई दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *