चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर डीएम-एसपी ने किया शक्तिपीठों का निरीक्षण

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रथम दिवस ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने जनपद के प्रमुख शक्तिपीठों, बैरागढ़ स्थित शक्तिपीठ, मां रक्तिदन्तिका एवं अक्षरा माता मंदिर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसरों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं, ताकि किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से साफ-सफाई, शौचालय व्यवस्था, प्रकाश एवं पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां के चरणों में माथा टेककर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिससे नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, उल्लास एवं सुव्यवस्था के साथ संपन्न कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *