गंगरार
चंद्र प्रकाश बिलवाल
गंगरार 14फरवरी, प्रबंध कारिणी समिति श्रीशारणेश्वर महादेव के तत्वावधान में दिनांक 15फरवरी रविवार से 18फरवरी बुधवार तक प्राचीन गौरवमययी परम्परानुसार चार दिवसीय मेले का विशाल आयोजन महाशिवरात्रि पर्व रविवार से प्रारंभ होगा। प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को प्रातः 7.15बजे से विद्वान विप्रजनों द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चार से भगवान शिव के रूद्राभिषेक व पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण के साथ ही मेले का नौ बजे अतिथियों द्वारा मोली बन्धन खोलकर विधीवत शुभारंभ किया जावेगा। अध्यक्ष सुरेश शर्मा के अनुसार रविवार प्रातः 9.15बजे भगवान शिव के विभिन्न रूपों की झांकी लिए शिव भक्तों द्वारा विशाल शोभायात्रा शारणेश्वर महादेव से प्रारंभ होकर गांव के बस स्टैंड, तालाब रोड, पूर्बिया ब्राह्मण समाज के मोहल्ले से गुजरती हुई सदर बाजार होकर पुनः शोभायात्रा का समापन शारणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होगा। ट्रस्ट मंत्री बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि रविवार महाशिवरात्रि पर्व पर दिन में 12.15बजे महिला मण्डल द्वारा भजन व कीर्तन किए जाएंगे वहीं दूसरी ओर रात्रि में 8बजे से मंदिर परिसर में अंचल की विभिन्न भजन मंडलियों के भजन गायकों द्वारा भजन जागरण में भजनों की प्रस्तुतियां दी जाकर मध्य रात्रि में भगवान सारणेश्वर महादेव की महाआरती उतार प्रसाद वितरण किया जायेगा। इधर 14फरवरी को मेला व मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की ग ई साथ ही विभिन्न दुकानदारों द्वारा भी अपनी अपनी दुकानों तथा डोलर, चकरी व झूलो की आवश्यक तैयारीयां जारी रही।
















