जीला-प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोटर -प्रहलाद जणवा
महावीर इंटरनेशनल केंद्र के गरिमा प्रोजेक्ट के तहत छोटीसादड़ी केंद्र द्वारा विद्या निकेतन स्कूल में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सैनिटरी नेपकिन का वितरण किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है,महावीर इंटरनेशनल केंद्र अध्यक्ष कैलाश गिरि गोस्वामी नें बताया की केंद्र द्वारा 100 छात्राओं को सैनिटरी नेपकिन वितरित किए गए, जिससे वे स्वच्छता बनाए रखने में मदद कर सकें।

रीजन 7 के डिप्टी डायरेक्टर कांतिलाल दक ने व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर चर्चा की जबकि पूर्व गांवर्निग कॉन्सिल सदस्य अमृत लाल बंडी ने छात्राओं को माहवारी से डरने के बजाय इस बारे में खुल के बात करने की सलाह दी। व इसके प्रति जागरूक किया, केंद्र अध्यक्ष कैलाश गिरि ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल छात्राओं को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना हैं, बल्कि उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करना है एवं सभी का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर विधा निकेतन के प्रधानाचार्य दिनेश वैष्णव व समस्त स्टॉफ के साथ महावीर इंटरनेशनल के संरक्षक राज मल मुरडीया कोषाध्यक्ष सौभाग्य सिंह मेहता श्यामगिरी गोस्वामी, लोकेश रेगर, मनीष लसोड़ उपस्थित रहे..!
















