तापी जिला स्थानीय अपराध शाखा और पैरोल-फ़र्लो स्क्वाड ने विदेशी शराब पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की

गुजरात राज्य
सुरत ज़िला
लोकेशन,बारडोली
रिपोर्टर शैलेंद्रसिंह

पुलिस टीम ने वलोड-बार्डोली रोड से वाशिंग पाउडर के डिब्बे के में छुपाई गई विदेशी शरब बोलेरो पिकअप नंबर जीजे 19 वाय 9746 में से खुफिया जानकारी के आधार पर गाडी रोक कर तलाशी लेने पर उसमें वॉशिंग पाउडर के कार्टूनों में से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों शब्बीर हाजीभाई बलूच रहे, ख़ुद ता, चिखली जिला नवसारी ओर जितुभाई जातरिया भाई गामित रहे,जामनिया ता, डोलवन जिला,तापी पिकअप से विदेशी शराब की बड़ी छोटी व्हिस्की ओर बियर के तीन मिलकर कुल 2640 नंग क़ीमत 9,32,640 और बोलेरा महिंद्रा कंपनी के पिकअप रु,300000 आरोपियों के 2मोबाइल कीमत र, 7000 ,145 पेकेट वॉशिंग पॉवडर के कुल 12,39,640 रुपये का मुद्दा माल बरामद किया

प्राप्त जानकारी अनुसार तापी पुलिस अधीक्षक जे.एन. देसाई
निर्देशानुसार, एलसीबी और पैरोल-फर्लो दस्ते की टीम डोलवान पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गश्त पर थी।

उसी दौरान, बिपिन भाई और हेड कांस्टेबल विनोद भाई को जानकारी मिली कि सूरत जिले के करचेलिया गांव से एक सफेद रंग की बोलेरो पिकअप मे अंग्रेजी शराब ज्यादा मात्रा में हेराफेरी सीकेर रोड होते हुए बारदोली की ओर जाने वाली है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने शिकर गांव के इलाके को घेर लिया और जांच के लिए वाहन को रोक लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वाहन में ‘सयारा वाशिंग पाउडर’ के 500 ग्राम के पैकेट वाले डिब्बे थे।

गहन निरीक्षण करने पर, पाउडर के पैकेटों के नीचे विदेशी शराब और बीयर के डिब्बे पाए गए।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई के लिए वलोड पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

इस ऑपरेशन में एलसीबी के पीआई डी.एस. गोहिल, एन.जी. पंचानी और पैरोल-फर्लो स्क्वाड के जे.बी. अहीर और अन्य पुलिस स्टाफने सराहनीय कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *