रिपोर्टर/परमसुख सैनी
लोकेशन – भरतपुर
प्रतियोगितामेंचयन : भरतपुर शहर की जूडो खिलाड़ी मनोरमा बोहरा का 69वीं 19 वर्षीय बालक/बालिका विद्यालयी नेशनल जूडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बोहरा का चयन होने पर घर, परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी अनुसार गत 21 से 22 जनवरी तक श्रीगंगानगर (राजस्थान) में आयोजित हुई 19 वर्षीय बालक/बालिका विद्यालयी जूडो चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मनोरमा बोहरा द्वारा 70 किलो भारवर्ग में भीलवाड़ा की रचना बैरवा को हराकर नेशनल जूडो प्रतियोगिता में अपना चयन करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार गत 30 जनवरी से 03 फरवरी तक त्यागराज स्टेडियम (नई दिल्ली) में 69वीं 19 वर्षीय बालक/बालिका विद्यालयी नेशनल जूडो प्रतियोगिता में मनोरमा बोहरा 70 किलो भार वर्ग में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। राजस्थान टीम 29 जनवरी को श्रीगंगानगर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।
















