रिपोर्टर/परमसुख सैनी
लोकेशन – बयाना
घरपरगिरी_बिजली : भरतपुर जिले में बयाना सदर क्षेत्र के खटनावली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें पशुओं को चारा डाल रही एक महिला इसकी चपेट में आकर झुलस गई एवं एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार गांव के एक पशुबाड़े में लगे बबूल के पेड़ पर तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। अचानक हुए धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बिजली गिरने की घटना में खटनावली निवासी सपना (30) पत्नी पप्पू जाटव गंभीर रूप से झुलस गईं।
प्राप्त जानकारी अनुसार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों की सहायता से घायल महिला को तुरंत बयाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई।
















