पप्पु देतवाल निंबाहेड़ा
निम्बाहेडा़ उपखंड के बिनोता कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक स्तरीय उपचार शिविर शिशुरोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रशांत पाटीदार ,चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर दिनेश मेघवाल , दंत चिकित्सक श्वेता गिरिया, नेत्र सहायक शिवराम निगम , डॉक्टर दुर्गेश कुमावत सहित कई चिकित्सा कर्मियों ने शिविर आए मरीजों का उपचार किया शिविर में खंड के अधीन आने वाले विद्यालयों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया शिविर में 165 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया दो बच्चों को उपचार के लिए रेफर किया गया शिविर के दौरान जिला भाजपा मंत्री शौकीन चपलोत निंबाहेड़ा भाजपा पश्चिम मंडल गोपाल तिवारी ,जनपद प्रकाश अन्यावदा ,अनिल भारद्वाज ने शिविर में पहुंच कर जानकारी ली
डॉक्टर दिनेश मेघवाल ने जिला मंत्री चपलोत को चिकित्सालय में डिजी सेट नहीं होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही हे बिजली विभाग द्वारा सुबह दो ढाई घंटे बिजली की कटौती की जा रही हे जिससे चिकित्सालय में उपचार जांच का कार्य प्रभावित हो रहा हे मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रही हे चिकित्सालय में बड़ा जनरेटर सेट उपलब्ध कराने के लिए चर्चा की शिविर में चिकित्सा विभाग के
कृष्णवीर सिंह रमेश राइवल ,मोइनुद्दीन,सी एच ओ शान्ति लाल अहीर चंद्रकांत मेनारिया, नूतन वैरागी प्रेम जटिया,सीमा जाट,आसमा बानो, अफसाना ,आसिफ मंसूरी,ने सहयोग किया !
















