बड़ीसादड़ी
न्यूज लोकेशन बड़ीसादड़ी
रिपोर्टर महेश टांक निकुंभ
श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान के तत्वाधान में निकाली जाने वाली प्रत्येक रविवार रामधुन प्रभातफेरी के क्रम में इस बार 213 वी रामधुन प्रातः 6.45 बजे आनंदधाम श्री रामद्वारा से प्रारंभ होकर ब्रह्मपुरी, चारभुजा मंदिर, सुदामा कॉलोनी, शोभनाथ मंदिर से सीधे स्वर्गीय मनोहर जी सेन की स्मृति में रमेश जी, गोपाल जी सेन के निवास स्थान झाला गली पहुंची। रामधुन का सेन परिवार सहित सभी मोहल्लेवासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया ।उपस्थित सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से विजय मंत्र एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके पश्चात पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज की उपस्थिति में गोपाल जी महाराज की आरती की गई। आरती के पश्चात धर्म सभा का आयोजन किया गया ।

धर्म सभा को संबोधित करते हुए अनंत राम जी महाराज ने कहा की भारत की सनातन संस्कृति में संपूर्ण विश्व को सही दिशा देने का सामर्थ्य है । अतः हम सभी को सनातन जीवन मूल्यो के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करना चाहिए। अनंत राम जी महाराज ने आह्वान किया की हमें अपने परिवार में आने वाले विभिन्न अवसरों पर रामधुन बुलानी चाहिए। बड़ी सादड़ी नगर में चल रहा यह अभिनव कार्य समाज के लिए तो हितकारी है ही, व्यक्तिगत रूप से भी यह कल्याणकारी है ।बालाजी संस्थान की ओर से राजेंद्र विजयवर्गीय ने आदर्श हिंदू घर एवं कुटुंब प्रबोधन की दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया ।राजेंद्र सेन ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया ।अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।
















