जिला -चित्तौड़गढ़
तहसील -रावतभाटा
ख़बर लोकेशन- रावतभाटा
खबर रिपोर्टर -पवन मेहर
रावतभाटा नगरपालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर ने बताया कि दूकानदारो को कहा गया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करें। ना तो प्लास्टिक की थैली लें और ना दें। आमजन को भी कहा गया कि जब भी घर से निकले कपड़े एवं जुट का थैला लेकर निकले। सिंगल युज प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को समझें यह प्लास्टिक सैकड़ो सालों तक नष्ट नहीं होता। मिट्टी नदियों और समुद्र को प्रदूषित करता है। नालियों को जाम कर देता है। जिससे जल भराव और बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यह प्लास्टिक जानवरों और पक्षियों पर भी बहुत असर करता है। मानव स्वास्थ्य के लिए यह प्लास्टिक में मौजूद रसायन खाने-पीने की चीजों में मिलकर बीमारियों को पैदा करता है। प्लास्टिक बनाने और जलाने से जहरीली गैसें निकलती है जो ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती है। साथ ही यह भी बताएं कि ना तो कचरा फैलाए ना किसी को कचरा फैलाने दे। मार्केट में लोगो को भविष्य में प्लास्टिक की जगह कपड़े का थैला उपयोग करने हेतु पाबंध किया गया। पालिका कर्मचारियों द्वारा मेन मार्केट, हाट चौक में अभियान चलाया गया। अभियान में स्वास्थ्य निरीक्षक नरपत सिंह, अर्जुन सिंह ,दीपक गुप्ता एवं सेक्टर जमादार विजय परमार, शिवचरण चनाल मौके पर मौजूद रहे।
















