राज्य अनुसूचित जाति के वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक के रावतभाटा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

रावतभाटा डॉ भीमराव अम्बेडकर बुद्धिस्ट वेलफेयर सोसायटी रावतभाटा द्बारा राज्य अनुसूचित जाति के वित्त व विकास आयोग राजेन्द्र कुमार नायक का अंबेडकर सर्किल पर संस्था के सदस्य द्वारा भव्य स्वागत एवं बाबा साहब की तस्वीर देखकर सम्मानित किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक ने सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान रावतभाटा अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद मल्होत्रा, रावतभाटा उपखंड अधिकारी महेश गागोरिया, रावतभाटा तहसीलदार विवेक गरासिया,प्रधान प्रतिनिधि कुशाल बारेशा,पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष भुवनेश नागर, संस्था के अध्यक्ष बजरंग प्रसाद, रामप्रसाद, बी एस मौर्य, रामकुमार अहीर, राजेश कुमार, डॉ आंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेशउपाध्यक्ष संजय रेठुदिया ,राम अवतार, उदय मेघवाल, चेतन मोहिते, राजेश कुमार, साईनाथ मौर्य, राहुल सफेला, निरंजन सिंह, राहुल नायक, सिद्धार्थ वाधवा, राहुल कुमार, जगदीश धूलिया, गोपाल सपेला, भेरूलाल बारेशा, लालचंद चिड़वाल, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रावतभाटा से पवन मेहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *