युवक पर फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व बाइक जब्त

सुहागपुरा थाना क्षेत्र में युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नाल टोपीदार बंदूक और मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, पनावला गांव निवासी वर्दीचंद पुत्र अम्बालाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भतीजा अंकुश उर्फ पप्पू (16) अपने खेत में मक्का की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग शिकार करते हुए खेत में घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली अंकुश के सिर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अंकुश को तत्काल जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए टीमों ने दबिश देकर पहले लक्ष्मण उर्फ लछिया और गणेश मीणा को गिरफ्तार किया। इसके बाद मुख्य आरोपी गेंदराज उर्फ बाबू और मांगीलाल मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से फायरिंग में प्रयुक्त बंदूक और बाइक बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *