चित्तौडगढ से प्रवीण दवे की रिपोर्ट
प्रदेश मे 65 आईएएस के स्थानांतरण चित्तौडगढ जिला कलेक्टर होगी डाँ.मंजू चितौड़ मे वुमन पावर
राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है मार्च के आखिरी दिन, राज्य सरकार ने प्रशासनिक तंत्र में एक बड़ी सर्जरी करते हुए देर रात 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है।
इस फेरबदल ने न केवल सचिवालय बल्कि 26 जिलों की कमान भी बदल दी है
चित्तौडगढ में महिला शक्ति की तैनाती
इस फेरबदल की सबसे खास बात चित्तौडगढ जिले में देखने को मिली है यहां वर्तमान कलेक्टर आलोक रंजन का तबादला जोधपुर हो गया है और उनकी जगह 2016 बैच की आईएएस डाँ.मंजू को जिले की कमान सौपी गई है।
डाँ.मंजू न केवल एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी है बल्की पेशे से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ भी है उन्होंने श्रीगंगानगर मे अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य और नशा मुक्ती के क्षेत्र ने अनुकरणीय कार्य किया है चित्तौडगढ में उनके साथ पहले से ही प्रभा गौतम अतिरिक्त जिला कलेक्टर, सरिता सिंह अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक और बीनू देवल एसडीएम पदस्थापित है जिले में प्रमुख पदों पर महिलाओं की तैनाती से अब चित्तौडगढ का प्रशासन वुमन पावर का केंद्र बन गया है।
















