संभागीय अधिवेशन में लायंस क्लब निंबाहेड़ा गोल्ड का परचम, चार पारितोषिक किए अपने नाम

पप्पु देतवाल निंबाहेड़ा

निंबाहेड़ा। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233E2, संभाग-11 का संभागीय अधिवेशन ‘शिवोहम’ मंदसौर में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। इस अधिवेशन में लायंस क्लब निंबाहेड़ा गोल्ड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार महत्वपूर्ण पारितोषिक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
लायंस क्लब गोल्ड के अध्यक्ष विक्रमादित्य खेरोदिया एवं सचिव विकास मूंदड़ा के नेतृत्व में क्लब ने विभिन्न सेवा गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
अधिवेशन में क्लब को संभाग का बेस्ट क्लब, नेत्रदान सेवा, संभाग में बेस्ट फेलोशिप तथा गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। क्लब की इन उपलब्धियों ने सामाजिक सरोकारों के प्रति उसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन सूरज बांगला (कोलकाता) रहे, जिन्होंने सेवा को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष लायन दिनेश बाबानी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रथम उप प्रांत पाल लायन निशांत जैन एवं उपप्रांत पाल लायन सीपी विजयवर्गीय उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व रीजन चेयरमैन लायन कैलाश लड्ढा को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अधिवेशन में लायंस क्लब निंबाहेड़ा गोल्ड के 24 सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में क्लब सदस्यों ने सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प लिया तथा उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *