ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत् थाना देवगढ़ और डीएसटी की कार्यवाही 2 किलो 166 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत् थाना देवगढ़ और डीएसटी की कार्यवाही 2 किलो 166 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार स्कॉटिग में प्रयुक्त ईको कार और अफीम परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को किया जब्त जब्त अफीम की अनुमानित कीमत 10 लाख रूपये

देवगढ थाना द्वारा मोटरसाइकिल चालक द्वारा अपने पिट्टू बैंग में छुपाकर ले जा रहे 2 किलो 166 ग्राम अवैध अफीम परिवहन करते हुए 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर स्कॉटिंग में प्रयुक्त ईको कार और अफीम परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया जाकर थाना देवगढ़ पर प्रकरण दर्ज किया गया।

फंटे से आगे जाखम रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। दौराने नाकाबन्दी ग्यासपुर की तरफ से एक मारूती सुजुकी ईको कार आरजे 27 सीई-6312 की आती हुई नजर आई। जिसको पुलिस जाप्ता द्वारा हाथ का इशारा कर गाडी को रूकवाया तो कार चालक पुलिस जाप्ता को देखकर घबराने लगा। पुलिस टीम द्वारा कार चालक का नाम पता पुछा तो कार चालक ने अपना नाम बलरामसिंह पिता नारायणसिंह जाति राजपूत उम्र 50 साल निवासी टेरियाखेडी पुलिस थाना रठाजंना जिला प्रतापगढ राज. को होना बताया। पुलिस टीम द्वारा कार चालक से घबराने का कारण पुछा तो घबराते हुए बताया कि मेरे पीछे मेरा साथी मोटरसाईकिल लेकर आ रहा है, जिसके पास मादक पदार्थ अफीम है। उक्त मोटरसाईकिल की मैं स्कॉटिंग कर रहा हूं। उक्त मोटरसाईकिल के बारे में पुछताछ की जा रही थी कि इसी दौरान ग्यासपुर की तरफ से एक व्यक्ति एक होण्डा ड्रीम यूवा मोटरसाईकिल, जिसके आगे आरजे 12 एसपी-0560 की नम्बर प्लेट लगी होकर मोटरसाईकिल को तेज गति से चलाता हुआ आया। जिसके पिछे पिट्टू बैग लटका रखा था। जिस पर पुलिस टीम
द्वारा मोटरसाइकिल को रूकवाया तो मोटरसाइकिल चालक पुलिस जाप्ता को देखकर घबराते हुए भागने का प्रयास करने लगा। मोटरसाईकिल चालक को घेरा देकर रोका और उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम जयदीपसिंह पिता रूघनाथसिंह जाति राजपूत उम्र 41 साल निवासी चमनाजी का पिपलीया पुलिस थाना रठाजंना जिला प्रतापगढ राज. का होना बताया।
पुलिस टीम द्वारा पिट्ठु बैंग की तलाशी ली तो बैग के अन्दर रखे एक सफेद कार्टुन में दो अलग-अलग प्लास्टिक की थैलियो में अवैध अफीम भरा हुआ मिला। जिसका वजन करने कर 02 किलो 166 ग्राम हुआ। पुलिस टीम द्वारा अवैध अफीम को जब्त कर ईको गाडी और मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाकर थाना देवगढ पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम कहां से लाने के बारे मे पुछने पर जब्तशुदा अवैध अफीम मोतीसिंह पिता दलपतसिंह राजपूत निवासी कोलवी मंदिर पुलिस थाना रठाजंना जिला प्रतापगढ राज. से लाना बताया व उक्त अफीम को ताजेंग पटेल पिता भुरा पटेल पाटीदार निवासी बोडीगामा पुलिस थाना व तहसिल साबला जिला डूंगरपुर को देना बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *